*जागरूकता के साथ साथ कई क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर ऑपरेशन विजय ने बांटी खाद्य सामग्री*
*ऑपरेशन विजय के कंट्रोल रूम पर खाद्य सामग्री की भारी मांग*
*⏩खाद्य सामग्री वितरण हेतु ऑपरेशन विजय के वरिष्ठ पदाधिकारी मैदान में उतरे- शिवमंगल सिंह*
*⏩ऑपरेशन विजय ने ठाना, हर जरूरत बंद को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना- शिवमंगल सिंह*
गैर राजनीतिक, देशव्यापी अभियान ऑपरेशन-विजय बुराइयों के खिलाफ जंग ने कोविड-19 से बचाव एवं राहत हेतु अपने शिविर कार्यालय पर एक कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए एक कंट्रोल रूम नंबर भी जारी किया है। जिस कंट्रोल रूम नंबर-7379176666 पर बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्री की मांग की जा रही है।
*जिसके मध्य नजर "ऑपरेशन- विजय" के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवमंगल सिंह {आई.पी.} के निर्देशानुसार "ऑपरेशन-विजय" के राष्ट्रीय महासचिव वी.के. सिंह (एडवोकेट) व प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के साथ कानपुर नगर के जिला अध्यक्ष पंकज दीक्षित व इन्वेस्टिगेशन अफसर कांति शरण निगम को खाद्य सामग्री वितरण हेतु लगाया गया है।*
जिन्होंने कानपुर नगर के किदवई नगर व ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जागरूकता अभियान के साथ-साथ बड़े पैमाने पर खाद्य सामग्री का वितरण किया।
*खाद्य सामग्री वितरण एवं जागरूकता टीम को संबोधित करते हुए "ऑपरेशन-विजय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा "ऑपरेशन- विजय" बुराइयों के खिलाफ जंग ने कोविड-19 को जड़ से मिटाने तक जागरूकता अभियान के साथ-साथ हर जरूरतमंद को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। जो लॉग डाउन के नियमों का पालन करते व आम जनता से कराते हुए लगातार कोविड-19 की समाप्ति तक जारी रहेगा।*
*विजय प्रताप सिंह (m-tech)*
प्रदेश अध्यक्ष
*ऑपरेशन-विजय*
बुराइयों के खिलाफ जंग
*मंडल कार्यालय 88 बी, इस्पात नगर पार्ट-02, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।*
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें