रविवार, 29 मार्च 2020

लॉक डाउन तक जरूरतमंदो की मदद होगी

 *कानपुर युवा उद्योग व्यापार मंडल* 


कानपुर आज 29 मार्च कानपुर उद्योग व्यापार मंडल द्वार आचार्य नगर में सिधेश्वेर धर्मशाला में चलाये जा रहे अन्नपूर्णा रसोई  के द्वारा शहर के जरुरत मन्द लोंगो के लिए भोजन वितरण किया गया ।व्यापार मंडल के अन्नपूर्णा रसोई के तीसरे दिन* आज 1250  लंच पैकेट प्रशासन की सहयोग के साथ बस अड्डा झकरकटी, कानपुर रेलवे स्टेशन ,पनकी कोयलंगर ,जूही ,छपेड़ा पुलिया ,के साथ साथ रायपुरवा थाना, केडीए में बनाये गए कंट्रोल रूम आदि जगहों पर वितरित किये गये  ।    *अध्यक्ष* टीकमचंद सेठिया के नेतृत्व में इस  अभियान को जब तक जरूरत होगी तब तक जारी  रहेगी ।


*प्रदेश उपाध्यक्ष* मुकुंद मिश्र ने कहा कि व्यापार मंडल यह अभियान पूरे प्रदेश में चला रहा है।
मानवता की सेवा की इस मुहिम में कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीकम चन्द सेठिया प्रदेश उपाध्यक्ष मुकंद मिंश्र,  युवा महामंत्री  संत मिश्र, विनीत चंदेल,सत्यप्रकाश जायसवाल, दिलीप ओझा,राहुल दीक्षित, निखिल गुप्ता, नवीन चौधरी, गोपाल मिंश्र, दिनेश यादव, आदि रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें