रविवार, 29 मार्च 2020

ऐसे वक़्त पर कोई भुका ना रह जाए

मानवता के लिए दिखी मिसाल जरुरतमंद को बांटी खाद्य सामग्री


कानपुर 29मार्च को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन से प्रभावित उत्तर प्रदेश की गरीब जनता के लिए राहत व खाद्य सामग्री बांटने का काम बड़े पैमाने पर शुरू कर दिया है। इसी क्रम में कानपुर में सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी से जुड़े सपा कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित दूरी और नियमो का पालन करने हुए खाद्य सामग्री का वितरण जाजमऊ भट्टा में किया। सपा महिला सभा प्रदेश सचिव उज़्मा इकबाल सोलंकी ने बताया कि हम सब ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाह्न पर बच्चों को, दिहाड़ी मजदूरों, कूड़ा उठाने वाले, गरीब असहाय और खास कर के वो लोग जो लॉक डाउन के चलते अन्य शहरों में फंसे लोग जो पैदल ही अपने गाँव कस्बों की और जा रहे थे उन्हें खाद्य सामग्री वितरित की। उज़्मा इकबाल सोलंकी ने कहा कि देश में कोरोना वायरस की वज़ह से उत्पन्न इस मुश्किल घड़ी से निपटने के लिए सपा का हर एक सिपाही डट कर हर संभव मदद के लिए खड़ा है। इस मौके पर मुख्य रूप से उज़्मा इकबाल सोलंकी, हाजी हसन सोलंकी ,मोहम्मद आसिफ समीउल्लाह भाई,सरताज,फ़ैयाज़,नदीम ,सरताज ,फ़ैज़ इक़बाल ,शानू क़ुरैसी आदि लोग उपस्थित रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें