रविवार, 11 अगस्त 2024

हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में राष्ट्रीय ध्वज के साथ मासिक राशन वितरण कर देश प्रेम मानवता का दिया संदेश

  





कानपुर से खबर अनाथ वा उजड़े हुए परिवारों  विकलांगो, विधवा,असहाय *महिलाओं की संस्था पूज्य सिन्धी पंचायत संस्था द्वारा पिछले 50 महीने से हर महीने के द्वितीय रविवार को 225 लोगो को अन्न (राशन) वितरित करती आई हैं। आज मन्दिर के प्रांगण में लगभग 240 लोगो को मासिक राशन के साथ राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किया गया सिंधी पंचायत संस्था के अध्यक्ष श्याम लाल मूल चंदानी के साथ सभी लोगो ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम् के जोर दार नारे लगाए जिससे मंदिर का पूरा प्रांगण भक्ति के रस मे डूब गया। मन्दिर के युवा कार्यकर्ता श्री मनोज तलरेजा ने राष्ट्रीय गीत गाए

यह देश है वीर जवानों का  

हम उस देश के वासी है जिस में गंगा बहती हैं।


  कार्यक्रम के मुख्य अथिति मुख्य खाद सुरक्षा अधिकारी कानपुर  धर्मेंद्र द्विवेदी तथा क्षेत्रीय आ./यू. अधिकारी डा. मनोज वर्मा के साथ मुख्य रूप से

 श्याम लाल मूल चंदानी (अध्यक्ष) , सुरेश कटारिया,सुरेश धमेजा, गणेश बजाज, बंटी सिधवानी, सुरेश डबरानी पूर्ण बजाज, संजय चुग, लक्ष्मण दास,राजकुमार लालवानी, चंद्रभान मोहनानी,मनोज तलरेजा, बलराम कटारिया,राजकुमार मोटवानी , नरेश फूलवानी,दिनेश कटारिया, हरी राम गंगवानी, सुरेश धमेजा, विनोद मुर्जानी, मुकेश कटारिया, गणेश बजाज, सुनील अलवानी , पुरषोत्तम लालवानी, बिहारी लाल बजाज, अनिल मसंद, किशन लाल वाधवानी , हेमा शर्मा ,पूनम चुग, शीतल गेरा, प्रियंका आहूजा, ज्योति गेरा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें