मंगलवार, 16 जुलाई 2024

बंद हुए श्री झूले लाल जी के कपाट





आयो लाल झूले लाल श्री झूले लाल चालीहा पर्व प्रारंभ पर्व प्रारंभ, पूरे विधि विधान से अगले 40 दिन के लिए श्री झूले लाल जी के कपाट बंद हुए । पूज्य श्री बहराणा साहिब की पूजा  हुई।  सौम्या पंजवानी प्रमुख गायक ने अपने भजनों पर सबको झूमा दिया पूरा मन्दिर प्रांगण श्री झूले लाल जी के जयकारों से गूंज उठा महिलाओं ने  डांडिया (डोकला) नृत्य किया। तत्पश्चात सभी  ने भंडारा प्रसाद चखा। फिर सभी लोग ने  पूज्य बहराना साहिब की दिव्य ज्योति (आटे से निर्मित) का पाण्डु नदी में विर्सजन किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्याम लाल मूल चंदानी (अध्यक्ष),सुरेश कटारिया,सुरेश धमेजा, गणेश बजाज, बंटी सिधवानी,पूर्ण बजाज, संजय चुग, लक्ष्मण दास,राजकुमार लालवानी, चंद्रभान,मनोज तलरेजा, बलराम कटारिया,राजकुमार मोटवानी , नरेश फूलवानी,दिनेश कटारिया, हरी राम गंगवानी, सुरेश धमेजा, विनोद मुर्जानी, मुकेश कटारिया, गणेश बजाज,नरेश फूलवानी,  बिहारी लाल बजाज, सुरेश डबरानी पूनम चुग, शीतल गेरा, प्रियंका आहूजा, ज्योति गेरा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें