रविवार, 22 अगस्त 2021

मिशन शक्ति फेज-3 का भव्य शुभारम्भ नारी शक्ति की प्रतीक वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की वीर धरा से हुआ आगाज*

 *




शाहिद खान


झांसी आज शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति फेस-3 मुख्य मंत्री उ०प्र० शासन के शुभारम्भ अवसर पर जनपद झाँसी से  मंडलायुक्त झांसी अजय शंकर पाण्डेय, पुलिस उपमहानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी जोगेंद्र कुमार, जिलाधिकारी झांसी आन्द्रा वामसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी शिवहरी मीना, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नैपाल सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी गरौठा आभा सिंह एवं विधायकगण, राष्ट्रीय महिला आयोग सदस्या कंचन जयसवाल, उपाध्यक्ष सवेरा टीम/समाजसेविका नीति शास्त्री, सांसद प्रतिनिधि अतुल अग्रवाल, अन्य सम्मानित वरिष्ठ नागरिकगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी  की गरिमामयी उपस्थिति में मिशन शक्ति फेस-3 का भव्य शुभारंभ पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड से किया गया।


   शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान नारी स्वाभिलंबन के तहत मिशन शक्ति फेस 3 का शुभारम्भ वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई रानी झाँसी की वीर धरा से किया गया। इस अवसर पर मिशन शक्ति फेस-1, फेस-2 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं नारी शक्ति का प्रतीक महारानी महारानी लक्ष्मीबाई का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जनपद झाँसी में तैनात महिला पुलिस कर्मियों द्वारा परेड ग्राउंड में एलएमजी से लेकर सभी प्रकार के हथियारों की असेंबलिंग एवं चलाकर यह संदेश दिया कि वह अपनी ही सुरक्षा ही नहीं बल्कि सुरक्षा में भी सदैव तत्पर रहकर दूसरों को भी सुरक्षा प्रदान कर सकती हैं।


 इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं अन्य सभी जनप्रतिनिधिगण, सम्मानित नागरिकगण द्वारा मिशन शक्ति फेज-3 का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर पुलिस वाहनों को रवाना किया गया जिसमें महिला पुलिसकर्मी द्वारा स्वंय अत्याधुनिक हथियारों एवं उपकरण से लैस होकर  दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों को चलाते हुए शहर क्षेत्रों में रूट मार्च किया गया । यह रूट मार्च पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर जनपद के शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा का अहसास कराते हुए नारी शक्ति के रूप में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वाभिलंबन को चरितार्थ किया गया।


 इसी क्रम में मिशन शक्ति फेस 3 शुभारंभ अवसर पर जनपद के समस्त थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा थाना क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया एवं आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें