मंगलवार, 12 मई 2020

पुलिस के जवानों ने बचायी नवजात बच्चे की जान, लावारिस हालात में मिला था बच्चा

यूपी में बाँदा शहर कोतवाली के अतर्रा चुंगी बैरियर पर तपती दोपहर में लॉकडाउन की ड्यूटी कर रहे बाँदा पुलिस के एसआई रोशन गुप्ता और कॉन्स्टेबिल शैलेन्द्र दुबे अभी अपना पसीना पोछ ही रहे थे कि सूचना मिली कि कुशवाहा नगर के पास अवंति नगर में कोई एक नवजात बच्चे को जन्म देते ही झाड़ियों में फेंक गया है। 


             
सूचना मिलने पर महज 5 मिनट में मौके पर पहुचे शेर दिल जवानों ने मौत से लड़ रहे बच्चे को तत्काल गोद मे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां बच्चे को वेंटिलेटर पर रखते ही उसकी सांसे वापस लौट आई, बच्चे की सांसे वापस लौटते ही दोनो जवान खुशी से झूमने लगे।


             


घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है, फ़िलहाल अब पुलिस इस बच्चे की माँ को ढूंढने का प्रयास कर रही है|


             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें