बुधवार, 8 अप्रैल 2020

पनकी की रसोई से मिल रहा जरूरतमंदो को भोजन

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने क्षेत्रीय प्रशासन समिति पनकी की रसोई का किया निरीक्षण


कानपुर। बुधवार को क्षेत्रीय प्रशासन समिति ने 10वें दिन भी विद्युत परिषद इंटर कालेज में बने रसोई में गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन तैयार किया गया। जिसे रतनपुर काशीराम कालोनी, शाहपुरा, गंभीरपुर, शताब्दी नगर मलिन बस्ती, पाटनी पार्क के पास, पनकी नहर झोपड़पटि्टयों में खाना वितरित किया गया। वही गोविन्द नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने रसोई का निरीक्षण किया। वहां हो रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी को कोरोना से बचने के उपाय भी बताये। इसमें पुष्पेंद्र जयसवाल संजय सिंह, लोकेश सिंह परिहार,  महेश प्रताप सिंह, अर्चना मिश्रा, डॉ प्रियंका सिंह, करूणा सिंह, भास्कर तिवारी, राजेश रस्तोगी, सुशील लायल, सोनू श्रीवास्तव, लाल बहादुर श्रीवास्तव,वी के सिंह, विवेक दुबे मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें