रविवार, 22 अगस्त 2021

झाँसी नगर निगम द्वारा मिशन शक्ति कार्यकम का किया आयोजन

 






शाहिद खान



नगर निगम झांसी द्वारा आयोजित मिशन शक्ति फेज 3 के अंतर्गत एक कार्यक्रम आज बिजौली स्थित न्यू गंगा मैरिज गार्डन में महिला सशक्तिकरण पर रखा गया जिसमें समाज के अलग-अलग वर्गों से मातृशक्ति को सम्मानित किया गया।

 इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम महापौर रामतीर्थ सिंघल रहे ।

इस कार्यक्रम में महिला पार्षद गणों को भी सम्मानित किया गया।

बिजौली चौकी स्थित महिला हेल्पडेस्क की प्रभारी मंजू यादव एवं उनकी टीम को भी सम्मानित किया गया ।

शिक्षा के क्षेत्र मै बुंदेलखंड विश्वविद्यालय एमएसडब्ल्यू की विभागाध्यक्ष नेहा मिश्रा एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के  इकोनॉमिक्स एंड फाइनेंस की एसिस्टेंस प्रोफेसर, स्किल्ड इंडिया सोसाइटी से 1000 लोगों को रोजगार के लिए काउंसलिंग करने के लिए रश्मि कुशवाहा को भी सम्मानित किया गया।

 वार्ड नंबर 22 की पार्षद गायत्री गुप्ता  ने महिलाओं को जागरूक किया और नगर निगम ने पार्षद महोदया के साथ साथ अन्य क्षेत्र से आई मातृ शक्ति को महारानी लक्ष्मी बाई की मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अपर्णा दुबे कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा, प्रमिला झा मनोनीत पार्षद ममता कुशवाहा पार्षद,  प्रतिभा,

कुशुम, सूरशीद फात्मा, मीरा सेन, पूनम राय, आदि को भी सम्मानित किया गया ।

मिशन शक्ति कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर जी ने बताया कि मातृशक्ति का हम सभी को सम्मान करना चाहिए एवं समाज को जागरूक करने की जरूरत है और मातृष्टि अगर शसक्त हो गई तो देश का विकाश बहुत जल्द हो सकता है। महापौर जी ने बताया की सरकार की बहुत सारी योजनाएं है जिनमें महिलाओं को वरीयता दी गई है और सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 मिशन शक्ति कार्यक्रम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चलाया जा रहा है। आज कार्यक्रम की शुरुआत की गई है और दिसंबर तक मिशन शक्ति के अंतर्गत नगर निगम द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए जायेंगे।

 मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी डॉक्टर राधवेंद्र सिंह ने ने किया और सभी मातृशक्ति को आगे आने के लिए प्रेरित किया एवं बताया कि किस तरह से समाज मै महिलाएं अहम भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के अंत मै सभी मातृशक्ति को नमन करते हुए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन स्किल्ड इंडिया सोसाइटी के डायरेक्टर नीरज सिंह ने किया।

कार्यक्रम में वार्ड नंबर 22 की मातृ शक्ति के साथ साथ में पार्षद प्रतिनिधि आदर्श गुप्ता जी एवं उनकी टीम उपस्थित रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें