शनिवार, 11 अप्रैल 2020

भारतीय किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दी 1 लाख 58 हजार की सहायता राशि

यूपी के बाँदा में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में सभी पदाधिकारी आपस में मिलकर कोरोना जैसे महामारी को देखते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में उप जिलाधिकारी के माध्यम से 158000 की राशि भेजी है, वंही जिलाध्यक्ष ने बताया कि पूरे भारत में कोरोना जैसे महामारी को देखते हुए जिस तरह से लोग परेशान हैं। लोगों के यहां खाने पीने के लिए राशन सामग्री नहीं है।



इसको देखते हुए हमारे पदाधिकारियों के द्वारा पैसा एकत्र करके मुख्यमंत्री राहत  में ₹158000 की राशि उप जिलाधिकारी के माध्यम से भेजी गयी है इस मौके पर रामनरेश मिश्रा उर्फ रज्जू, आशीष कुमार गुप्ता, रावेन्द्र गर्ग, इंद्रेश द्विवेदी, राजेश सिंह, अरविंद त्रिपाठी, दीपक सिंह,बबलू सिंह, ओम प्रकाश राजपूत, कामता सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ला,सूर्य सिंह चौहान, राममिलन तिवारी, विज्ञान शुक्ला, आदि लोग उपस्थिति रहे|


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें