- भारती एयरटेल के शेयर में 8% उछाल, टाटा स्टील में 5% तेजी
- जी एंटरटेनमेंट का शेयर 5% लुढ़का, ओएनजीसी में 2% गिरावट
- सेंसेक्स की तेजी से निवेशकों को 1.81 लाख करोड़ रुपए का फायदा
मुंबई. शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी आई। सेंसेक्स 529.82 अंक की बढ़त के साथ 40,889.23 पर बंद हुआ। यह अब तक सबसे उच्च क्लोजिंग स्तर है। इंट्रा-डे में भी 40,931.71 तक पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया। इस तेजी से निवेशकों को 1.81 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ। बीएसई की कंपनियों का मार्केट कैप 1,81,930.89 करोड़ रुपए बढ़कर 1,54,55,740.67 करोड़ पहुंच गया। निफ्टी की क्लोजिंग 159.35 प्वाइंट ऊपर 12,073.75 पर हुई। कारोबार के दौरान 12,084.50 तक पहुंचा था। अमेरिका-चीन के बीच ट्रेड डील की उम्मीद से टेलीकॉम, मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई।
सेंसेक्स के 30 में से 28 और निफ्टी के 50 में से 44 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 10 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। मेटल इंडेक्स में सबसे ज्यादा 3.09% तेजी आई। दूसरी ओर मीडिया इंडेक्स 1.63% नुकसान में रहा।
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | बढ़त |
भारती एयरटेल | 8.13% |
इन्फ्राटेल | 7.37% |
टाटा स्टील | 5.25% |
हिंडाल्को | 4.47% |
ग्रासिम | 3.69% |
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | गिरावट |
जी एंटरटेनमेंट | 5.33% |
ओएनजीसी | 2.28% |
यस बैंक | 1.39% |
बीपीसीएल | 0.42% |
गेल | 0.29% |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें